सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

माताओं ने गरबा नृत्य का लिया आनंद

 

लालगंज। रियो वर्ल्ड एकेडमी में शनिवार को शारदीय नवरात्र के अवसर पर भजन-कीर्तन और गरबा नृत्योत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्री प्राइमरी के बच्चों की माताओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नृत्योत्सव का आनंद लिया। 


कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय प्रबंधन की संरक्षिका श्रीमती ज्ञानती सिंह ने मां दुर्गा के चित्र के आगे दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान मां के जयकारों से पूरा विद्यालय गूंज उठा। वहीं भजन कीर्तन के बाद गरबा नृत्योत्सव में प्री प्राइमरी के बच्चों की माताओं ने गरबा नृत्य में पूरे जोश के साथ भाग लिया। अंत में भव्य आरती संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों, प्रधानाध्यापिका डा. अपर्णा सिंह, शिखा सिंह, पूजा मिश्रा, सिंधु सिंह, पूजा जायसवाल, जाह्नवी सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं