सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बिना पंजीकरण के चल रहे तीन नर्सिंग होम सीज

भेजा गया नोटिस, दर्ज होगा एफआईआर


आजमगढ़। शिकायत के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ धनंजय पांडेय ने शनिवार को क्षेत्र में चल रहे नर्सिंग होमों पर छापा मारा। इस दौरान तीन नर्सिंग होम बिना मान्यता के पाए गए। इसको मौके पर ही सीज कर दिया गया। विभाग के इस कार्रवाई से जहानागंज क्षेत्र के नर्सिंग होम संचालकों में हडकंप मच गया था। सभी संचालक अपना नर्सिंग होम छोड़कर फरार हो गए थे। जहाना्गंज क्षेत्र में लंबे समय से बिना पंजीकरण के छोलाछाप डॉक्टरों की देखरेख में नर्सिंग होमों का संचालन किया जा रहा था। इसकी शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य महकमा कार्रवाई नहीं कर रहा था। शुक्रवार को ‌जिले में पहुंचीं प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम से इसकी शिकायत की गई। शिकायत के बाद शनिवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी धनंजय सिंह ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना पंजीकरण चल रहे नर्सिंग होम के संचालक व कर्मचारी नर्सिंग होम व मरीज छोड़कर फरार हो गए। बबूरा बाजार में दो नर्सिंग होम व जहागंज में संजीवनी नर्सिंग होम चार मरीज भर्ती मिले। नर्सिंग होमों की रजिस्ट्रेशन की कोई पत्रावली नहीं मिली। सीएचसी प्रभारी ने आकाश डेन्टल क्लिनिक , प्रज्ञा हेल्थ नर्सिंग होम व संजीवनी नर्सिंग होम को सीज कर दिया। उन्होंने बतया कि राज्य मंत्री के ग्रामीणों ने शिकायत किया था। इसके बाद तीनों नर्सिंग होम को सीज कर नोटिस भेजा गया है। आगे एफआईआर की कार्रवाई शुरू होगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं