सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की हुई अपील

निजामाबाद थाना में हुई शांति समिति की बैठक

आजमगढ़। आगामी त्यौहारों को को शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने को लेकर थानों पर शांति समिति की बैठक का दौर चल रहा है। इसके तहत निजामाबाद थाना व जीयनपुर कोतवाली पर बैठक आहुत की गई। जिसमें आगामी त्यौहारों को भाईचारगी के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने की अपील की गई।

निजामाबाद थाने में एसडीएम रवि कुमार व सीओ सदर सौम्या सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की गई। एसडीएम ने कहा कि पूजा पंडालों में डीजे की आवाज धीमी होनी चाहिए। इसके साथ ही आग से बचाव के उपाय भी हर पंडाल पर होने चाहिए। पंडाल में रात के वक्त भी कम से कम दो सदस्यों की ड्यूटी होनी चाहिए। कस्बा में स्थापित मूर्तियां शिवाला घाट पर बनाए गए गड्ढे में तो कस्बे के बाहर की दत्तात्रेय धाम पर पूर्व निर्धारित स्थान पर विसर्जित की जाएगी। इस अवसर पर ईओ प्रहलाद पांडेय, जेई अनंत कुमार सहित पूजा समितियों के पद‌ाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद सीओ सौम्या सिंह के नेतृत्व में फोर्स ने कस्बे में फ्लैग मार्च भी किया।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं