सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

झाड़ी में मिला ब्यूटीशियन प्रशिक्षु का शव, तीन दिन से थी लापता

अतरौलिया थाना  भेदवा मझौली गांव का मामला

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के भदेवा मझौली गांव निवासी ट्रेनी ब्यूटीशियन प्रशिक्षु का शव बुधवार दोपहर गांव में स्थित एक झाड़ी से बरामद हुआ। युवती तीन दिन से लापता थी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लापता युवती का शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा है। युवती की प्रेम प्रपंच में हत्या की संभावना जताई जा रही है।

अतरौलिया थाना क्षेत्र के भदेवा मझौली गांव निवासी 22 वर्षीय मनीषा पुत्र मूलचंद ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थी। वह प्रतिदिन मदियापार बाजार स्थित एक ब्यूटी पार्लर जाती थी। 15 अक्तूबर को भी वह घर से ब्यूटी पार्लर जाने की बात कह कर निकली और फिर घर नहीं लौटी। देर शाम तक मनीषा के घर न पहुंचने पर परिजनों ने ब्यूटी पार्लर संचालक से जानकारी ली। वहां से बताया गया कि वह निर्धारित समय पर ही यहां से चली गई है। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। दो दिन की तलाश के बाद भी युवती के बारे में कोई सुराग नहीं मिला तो मूलचंद ने 18 अक्तूबर को अतरौलिया थाने पर बेटी के गायब होने की तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया उसकी पुत्री की गांव के ही एक युवक से बातचीत होती थी। उन्होंने उससे युवती के बारे में पूछा लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पुलिस भी मनीषा की तलाश में जुटी थी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच बुधवार को मनीषा का भाई रवि अपने साथियों के साथ बहन की तलाश में निकला था। संदेह बस सभी सूनसान स्थानों पर भी तलाश कर रहे थे तभी रवि ने गांव के पास ही स्थित एक झाड़ी में अपनी बहन का शव देखा। मनीषा का शव देख सभी सन्न रह गए। उनकी सूचना पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीओ सिद्धार्थ तोमर, प्रशिक्षु आईपीएस गौरव कुमार, एसओ नदीम अहमद फरीदी, एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया पुलिस फोर्स व फोरेंसिक टीम के साथ मौक पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य संकलन किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मनीषा तीन भाई व तीन बहन में पांचवें नंबर पर थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं