सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

ट्रक से कूचलकर मोपेड सवार वृद्ध की मौत

बेलईसा ओवरब्रिज पर हुआ हादसा

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र स्थित बेलइसा ओवरब्रिज पर सोमवार की शाम पांच बजे ट्रक की चपेट में आकर मोपेड सवार वृद्ध की मौत हो गई। मृतक घटना के समय शहर से दवा लेकर वापस घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रानी की सराय थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव निवासी मुरारी (72) पुत्र स्व. टिड़ी सोमवार को दवा लेने के लिए अपनी मोपेड से जिला मुख्यालय किसी डॉक्टर के यहां आए थे। दवा लेने के बाद वे मोपेड से ही वापस घर लौट रहे थे। अभी वे बेलइसा ओवरब्रिज पर पहुंचे थे कि रानी की सराय की तरफ से आर रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में मुरारी गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल के लिए रवाना किया गया लेकिन रास्ते में ही मुरारी की मौत हो गई। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक तीन पुत्र व तीन पुत्रियों के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के तीनों पुत्र रोजी रोटी के लिए बाहर रहते हैं। जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। घटना से ओवरब्रिज पर दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर किसी तरह ओवरब्रिज पर लगे जाम को घंटों बाद समाप्त करवाया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं