सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

आटो की चपेट में आकर आरक्षी की मौत

मेला ड्यूटी कर थाना जाने के दौरान हुई घटना

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत बिलरियागंज मार्ग पर आटो की चपेट में आकर बाइक सवार आरक्षी गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली अंतर्गत मदरियापुर निवासी योगेश यादव (28) पुत्र राजकुमार यादव पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जीयनपुर कोतवाली पर थी। बुधवार को योगेश मेला ड्यूटी में जीयनपुर चौक पर तैनात थे। दोपहर में लगभग साढ़े बारह बजे योगेश भोजन करने के लिए बाइक से जीयनपुर कोतवाली पर जा रहे थे। इसी दौरान बिलरियागंज मार्ग पर आटो की चपेट में आकर वह गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जिस पर आरक्षी को जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बात उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर देर शाम मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की 2020 में जीयनपुर कोतवाली में बतौर आरक्षी तैनाती हुई थी और नवंबर में उसकी शादी भी होनी थी। वह तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं