सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

आदर्श मिश्रा हत्याकांड में शासन स्तर पर अपेक्षित कार्यवाही न होने से रोष

 सांसद निरहुआ से मिला प्रतिनिधिमंडल, मांगों को रखा

आजमगढ़।  कलाकार संघर्ष समिति के साथ अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा, आर्यावर्त सभा व  गांधीगिरी टीम की संयुक्त बैठक भंवरनाथ मंदिर में आर्यावर्त सभा के अध्यक्ष पं. गोविंद शास्त्री की अध्यक्षता में हुई। संचालन अरविंद चित्रांश ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने संगीत कलाकार आदर्श मिश्रा के नृशंस हत्या को लेकर शासन के स्तर से अपेक्षित कार्यवाही में विलम्ब पर असंतोष व्यक्त किया। विभिन्न मांगों के संबंध में सांसद और जिलाधिकारी आजमगढ़ को पुनः ज्ञापन देने और जरूरत पड़ने पर संघर्ष के लिए भी तैयार रहने को कहा। ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय सचिव संजय पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष अनिल पांडेय, गांधीगिरी टीम के अध्यक्ष विवेक पांडेय, अशोक कुमार तिवारी हरिहर पुर संगीत घराना के अजय पांडेय इत्यादि ने विभिन्न संगठनों द्वारा दिए गए ज्ञापन के बावजूद शासन के द्वारा ध्यान न दिए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की और सांसद से तत्काल मिलने को कहा। 

जिस क्रम एक प्रतिनिधिमंडल तत्काल किशुनदासपुर जाकर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ से मिला और उन्हें पत्र देकर बिंदुवार वार्ता की। सांसद ने अपने सांसद निधि से स्व. आदर्श मिश्रा के स्मृति में मुख्य मार्ग से हरिहरपुर के रोड पर स्मृति द्वार बनवाने और सुरक्षा के लिए हरिहरपुर में पुलिस चौकी के लिए अविलंब कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसी क्रम में सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, परिवार को आर्थिक सहायता देने, आदर्श मिश्रा के स्मारक में पार्क, मूर्ति, संगीत हाल निर्माण इत्यादि के संबंध में सीएम के मुख्य सलाहकार से वार्ता ‌की। प्रतिनिधि मंडल में ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन, आर्यावर्त सभा के अध्यक्ष गोविंद शास्त्री, ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, संजय पांडेय,अशोक  कुमार तिवारी, ध्रुव मिश्रा,  राजेश मिश्रा, उदय मिश्रा, अजय मिश्रा, कमलेश मिश्र, दीपक मिश्र आदि शामिल रहे। 


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं