सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

यूपी एटीएस का बड़ा खुलासा, गिरफ्तार तस्करों के पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

काजी गन हाउस से होती थी असलहों की सप्लाई


आजमगढ़। यूपी एटीएस द्वारा बुधवार को बिलरियागंज क्षेत्र से दो असलहा तस्करों की गिरफ्तारी व अवैध असलहा फैक्ट्री के पर्दाफाश के बाद नित नए खुलासे हो रहे है। जिला मुख्यालय स्थित जिस काजी गन हाउस को प्रशासन ने सील किया था उसके तार भी असलसे के अवैध करोबार से जुड़ गए हैं। फैक्ट्री में तैयार असलहों को इसी गन हाउस से विभिन्न जिलों में सप्लाई की जाती थी। कारतूस की व्यवस्था भी गन हाउस का संचालक करता था। यहीं नहीं बिलरियागंज से गिरफ्तार आरोपियों के तार सीधे पाकिस्तान, दुबई और नेपाल से जुड़े है जिसके कारण एटीएस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। वहीं स्थानीय पुलिस अब आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में जुट गई है।

  बता दें कि यूपी एटीएस ने बुधवार की रात बिलरियागंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए थे छापेमारी में पत्तीला गौसपुर के रहने वाले मैनुद्दीन और बिलरियागंज कस्बे के रहने वाले आफताब पुत्र फिरोज को एटीएस अपने साथ लखनऊ ले गई है। एटीएस ने मौके से चार पिस्टल,10 एयरगन, एक बंदूक के साथ बड़ी संख्या में अर्धनिर्मित हथियार और दो बक्शे भरकर हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए थे। बरामद की गई एयरगन को मॉडिफाई कर हथियार बनाया जाता था। वहीं एटीएस से मिले इनपुट के बाद गुरुवार की रात काजी गन हाउस को सीज कर दिया गया था। जांच में सामने आया है कि देवारा क्षेत्र के इब्राहिमपुर में खेती की भूमि पर अवैध फैक्ट्री का संचालन होता था। यहां से तैयार असलहों को काजी गन हाउस के जरिए विभिन्न जिलों में सप्लाई किया जाता था। यही नहीं कारतूस की व्यवस्था भी काजी गन हाउस का संचालक करता था। वर्तमान में वह फरार है। इब्राहिमपुर में असलहों के तैयार करने के लिए एक कारीगर रखा गया था। बाढ़ आने के बाद इस फैक्ट्री का संचालन आरोपी अपने घरों से कर रहे थे। इस खुलासे के बाद जिले की पुलिस भी सक्रिय हो गई है। कारण कि जांच में सामने आया है कि मैनुुद्दीन के तार पाकिस्तान, दुबई व नेपाल से जुड़े हुए हैं। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक यूपी एटीएस व आजमगढ़ पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में पतिला गौसपुर के रहने वाले मैनुद्दीन शेख पुत्र शम्मू अहमद और बिलरियागंज कस्बे के रहने वाले आफताब आलम पुत्र फिरोज को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। यह दोनों आरोपी अवैध शस्त्रों के निर्माण और तस्करी में संलिप्त थे। इसके साथ ही यह लोग गन हाउस से कारतूस प्राप्त कर बिक्री करते थे। इसमें शहर कोतवाली क्षेत्र के कांजी गन हाउस का मालिक सैय्यद काजी अरशद भी शामिल था। काजी गन हाउस के माध्यम से पूरे पूर्वांचल में हथियारों की तस्करी की जाती थी। मामले में यूपी एटीएस का गाइडेंस और सहयोग किया जाएगा। जो भी लोग इस पूरे रैकेट में शामिल हैं उन पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के साथ उनकी संपत्तियों को सीज कर पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जाएगा। मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम गठित की जाएगी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं