सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

एसबी इंटर कालेज में पौधा लगाकर संरक्षण का दिलाया संकल्प

यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

लालगंज। तहसील क्षेत्र के लहुआं कला स्थित एसबी इंटर कालेज परिसर में राजपूत काशी विश्वनाथ सेवा संस्थान की ओर से सड़क सुरक्षा कार्यक्रम तहत यातायात नियम के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पौधे लगाकर पर्यावरण सुरक्षा व जल संरक्षण के बारे में विस्तार से बताय और  पौधे के संरक्षण का संकल्प दिलाया। भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त पृथ्वीराज सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा में नियमों का पालन करें। पर्यावरण के लिए पौधरोपण किया जाए। पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई जाए। जल संरक्षण के लिए पानी की बर्बादी रोकनी होगी। बारिश का पानी इकट्ठा कर प्रयोग में लाया जाए। विद्यालय परिसर में एक फलदार पौधा का रोपण सेवा संस्थान की तरफ से विद्यालय शिक्षको व  विद्यार्थियों के हाथो  कराकर पौधरोपण का संकल्प लिया गया । कार्यक्रम में श्रीमती प्रतिमा सिंह, राजेश सिंह, अजय सिंह, नदीम अहमद, विशाल सिंह,  श्रीमती शकुंतला, राकेश कुमार सोनकर सहित आदि मौजूद रहे। इसी कम मे प्राथमिक विद्यालय लहुवां कला परिसर में राजपूत काशी विश्वनाथ सेवा संस्थान ने कार्यक्रम का आयोजित किया। विद्यार्थियों व शिक्षकों को जागरूक किया। इस अवसर पर श्रीमती प्रतिमा, गोविंद सिंह, भागवत, सुनीता सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं