सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

प्रधानाध्यापक बोले, गांधी व शास्त्री जी सत्य, अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति थे

बापू के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

आजमगढ़। रानी की सराय कस्बा ‌‌स्थित अंग्रेज़ी माध्य‌म पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रविवार को धूमधाम से गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल पासवान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आरंभ किया।

कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल पासवान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प बच्चों सहित सभी को दिलाया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि बच्चों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शो को जीवनपर्यंत पालन करना चाहिए। वहीं बच्चों ने गीत- साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल, प्रस्तुत किया। बच्चों ने सत्य अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल पासवान ने कहा सत्य अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गांधी जी के त्याग बलिदान को कभी नहीं भूलाया जा सकता है। उन्होंने देश के भावी कर्णधारों को गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर निशा यादव, प्रवीण बाला, नेहा यादव, आरती पांडे, सुनील कुमार, रीता वर्मा, अनुपम राय, सुमन यादव आदि मौजूद रही।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं