सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

जय कृष्ण राय ने 93.2% अंक हासिल कर किया टॉप

केंद्रीय पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल आजमगढ़। रानी की सराय के सैय्यद्वारा ​स्थित केंद्रीय पब्लिक एकेडमी (पीजी कॉलेज के निकट) के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार मेधावी छात्र जय कृष्ण राय ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं श्रेया गुप्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समृद्धि पाण्डेय (92.6%), हर्षिता यादव (92%) एवं श्रेया यादव (91.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई। प्रधानाचार्य डॉ. काजी सिद्...

आजम गैंग में चार तो इसरार गैंग में पांच सदस्य चिन्हित


गौ हत्या में आजम व इसरार गैंग किए गए सूचीबद्ध
आजमगढ़। एसपी अनुराग आर्य ने शनिवार की देर शाम गौतस्करी में संलिप्त दो गैंग को सूचीबद्ध किया। इसमें एक गैंग का नाम आजम गैंग तो दूसरे का नाम इसरार गैंग रखा गया है। दोनों गैंगों में शामिल कुछ नौ सदस्यों को भी एसपी ने चिन्हित किया है।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजम पुत्र युनूस निवासी अतरकच्छा एक संगठित गैंग बना कर स्वयं गैंग लीडर बना कर गौ हत्या जैसे अपराध कारित कर रहा है। इसकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर आजम गैंग सूचीबद्ध किया गया है। जिसका कोड डी-102 होगा। इस गैंग के सदस्यों के रूप में नगमा पत्नी आजम, कामरान पुत्र शमशाद, सरफराज पुत्र निशार व मेराज साई पुत्र जलील शामिल है। वहीं गौ हत्या में ही बिलरियागंज थाने में भी एक गैंग सूची बद्ध किया गया है। जिसे डी 103 कोड तथा इसरार गैंग नाम दिया गया है। बिलरियागंज थाना के करमैनी गांव निवासी इसरार अहमद पुत्र लाल मोहम्मद द्वारा इस गैंग का संचालन किया जाता है और वह ही इस गैंग का मुखिया है। इस गैंग के सदस्यों के रुप में इस्तेखार पुत्र स्व. अनवर, सज्जाद पुत्र ऐनुल हक, मो. बेलाल पुत्र इसरार अहमद, यासीन पुत्र मेहर अली व जुल्फेकार पुत्र शमीम शामिल है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं