सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

मेहनगर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस

तीन शिकायतों का एसडीएम ने किया निस्तारण

मेंहनगर। तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी संत रंजन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 15 फरियादियों ने प्रार्थना-पत्र दिया। जिसमें से तीन मामलों को एसडीएम ने तत्काल मौके पर ही निस्तारण कर दिया। 

प्रतिकात्मक फोटो

उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की शिकायती पत्र को ध्यानपूर्वक देखा। 15 शिकायती पत्रों में से तीन शिकायती पत्र का निस्तारण किया। शेष शिकायती  पत्रों को उन्होंने संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के लिए सौंप दिया। निर्देश दिया कि समय से इन पत्रों का निस्तारण करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान तहसीलदार रानी गरिमा जायसवाल, नायब तहसीलदार शैलेंद्र चंद सिंह, एसडीओ तुषार श्रीवास्तव  सहित तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं