सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिक साथ अमानवीय व्यवहार

पोल से बांध की पिटाई, पानी मांगने पर मुंह में डाली मिर्च

तीन घंटे तक नाबालिग को ‌करते रहे ग्रामीण प्रताड़ित

पिता ने एसपी से लगाई गुहार तो हरकत में आई पुलिस

बरदह। थाना क्षेत्र के हदिसा गांव में ग्रामीणों ने एक किशोर पर मोबाईल चोरी के आरोप लगाते हुए अमानवीय व्यवहार किया। उसे बिजली के पोल में बांधकर जमकर पिटाई की। पानी मांगने पर किशोर के मुंह में मिर्च डाल दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। वहीं प‌‌ीड़ित किशोर के पिता ने गांव वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी से गुहार लगाई है।  बरदह थाना क्षेत्र के हदिसा गांव निवासी रामकेश राम पुत्र स्व. राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि चार दिन पूर्व गांव के लोगों ने मोबाईल चोरी का आरोप लगाते हुए मेरे दस वर्षीय पुत्र रिसन को घर पर आए। जब वह घर पर नहीं मिला तो उसे खोजते हुए गांव के लोग सिवान में पहुंचे। जहां मेरा पुत्र कुछ बच्चों के सा‌थ खेल रहा ‌था। वहीं से पकड़ कर उक्त लोग गांव ले आए और बिजली के खंभे से बांधकर तीन घंटे तक रखे और मारे-पीटे पानी मांगने पर मुंह में मिर्चा डाल दिए। किसी ने भी उसके बच्चे को छुड़ाने का प्रयास नहीं किया। थाने पर शिकायत की गई तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन घंटे तक मोबाइल चोरी की आशंका में उसके बच्चे को प्रताड़ित करने के बाद छोड़ा गया। शनिवार को पीड़ित पिता ने एसपी को पत्रक दिया तो एसपी के निर्देश पर बरदह थाना पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराने के साथ ही मुकदमा दर्ज किया। पिता के अनुसार उसके बच्चे के कान का पर्दा फट गया है, जिससे ब्लड भी आ रहा है। एसओ संजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विवेचना में पुलिस जुटी है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं