सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

लक्षिरामपुर में यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए उमड़ रहा रेला

 



आजमगढ़। रानी की सुराय क्षेत्र के लक्षिरामपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री रूद्रचंडी महायज्ञ में परिक्रमा को भक्तों का रेला उमड़ रहा है। लोग यज्ञ मंडप की परिक्रमण का सुख समृद्धि की कामना कर रहे है। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।

बीते बुधवार को कलश यात्रा के साथ लक्षिरामपुर गांव में श्री रूद्रचंडी महायज्ञ की शुरूआत हुई थी। जिसमें प्रयाग से पधारे जगदीश आचार्य जी महाराज द्वारा प्रतिदिन प्रवचन किया जा रहा है। सुबह से ही यज्ञ वेदी की परिक्रमा के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान लग रहे जयकारों व वैदिक मंत्रोच्चारों से पूरा क्षेत्र ही भक्तिमय हो गया है। प्रवचन के दौरान जगदीश आचार्य जी महराज ने कहा कि श्री रूद्र चंडी महायज्ञ से जनता का कल्याण होता है। यज्ञ से बढ़ कर संसार में कोई सर्वोत्तम कार्य नहीं है। हमारे ऋषियों ने यज्ञ करके ही सृष्टि की संरचना की, सर्वप्रथम यज्ञ ब्रह्मा जी ने किया। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं