सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदी मेडिकल छात्रा

हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती, पुलिस खंगाल रही काल डिटेल

मेरठ। सुभारती मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से बीडीएस की छात्रा ने बुधवार की शाम छलांग लगा दी। इस घटना से कालेज में अफरा-तफरी मच गई।गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथी छात्राओं का कहना कि कूदने से दो-तीन घंटे पहले छात्रा मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी।

उसने कहा, ''मैं ऊपर जा रही हूं, वहां से सेल्फी खींचनी है। मौसम भी अच्छा है।" इसके बाद छात्रा अचानक बाउंड्री पर खड़ी हो गई। नीचे छात्रों ने शोर मचाया कि कूदना मत, लेकिन छात्रा ने किसी की नहीं सुनी और उसने वहां से छलांग लगा दी। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि कूदने से पहले उसका दोस्त से फोन पर झगड़ा हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। सुसाइड का प्रयास करने वाली 20 साल की छात्रा लिसाड़ीगेट क्षेत्र के रशीदनगर में रहती है। वह सुभारती मेडिकल कॉलेज में BDS सेकेंड ईयर में पढ़ती है। छात्रा जहां गिरी, वहां पर पार्क और ग्रीनरी है। यानी जमीन कच्ची है। छात्रा की रीढ़ की हड्‌डी में फैक्चर है। एक पैर में चोट लगी है। छात्रा के छत से कूदने की जानकारी पर परिजन अस्पताल में पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि उनकी छात्रा से मोबाइल पर बात हुई थी, लेकिन कुछ बताया नहीं था। पुलिस अब छात्रा की कॉल डिटेल खंगाल रही है। वहीं, परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा ने डिप्रेशन में खौफनाक कदम उठाया है। वहीं, साथी छात्राओं का कहना है कि परिवारिक और व्यक्तिगत कारण के चलते सुसाइड करने का प्रयास किया है। SP देहात केशव कुमार ने बताया कि छात्रा के कूदने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं है। कॉलेज प्रशासन और दोस्तों से पूछताछ और मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं