सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले तीनों गिरफ्तार

बरदह। मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि सोशल मी‌डिया पर तीनों युवकों द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर भाजपा नेताओं ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी।

बरदह थाना क्षेत्र के रसूलपुर तुंगी गांव निवासी कुंदन गौतम पुत्र मुकदम गौतम, अंकित गौतम पुत्र हरिश्चंद्र गौतम, धीरज गौतम पुत्र संजय गौतम ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर मां दुर्गा के बारे में अभद्र टिप्पणी का प्रयोग करते हुए एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियों को संज्ञान में लेते हुए भाजपा लालगंज किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्योति प्रताप सिंह व बरदह मंडल अध्यक्ष बृजेश राय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बरहद थाने में तीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी और तहरीर भी दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की। शनिवार को क्षेत्र भ्रमण पर निकले उपनिरीक्षक सतीश यादव ने मुखबिर की सूचना पर तीनों को दुबरा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि तीनों कहीं भागने की फिराक में थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं