मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...
पुलिस पर हमला करने वाले बदमाश से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
घायल बदमाश आसिफ के पास से अवैध तमंचा और बाइक बरामद
आजमगढ़।
बरदह थाना में बीते 22 सितंबर की रात पुलिस चेकिंग कर रही थी, इसी बीच
कुछ बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया और वाहन को
धक्का मार दिया। जिससे जीप नाले में जा गिरी। संयोग ही रहा कि किसी को चोट
नहीं लगी। इस क्रम में बीती रात पुलिस कमालपुर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी।
कुछ युवक बाइक से आते दिखे, पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस
पर फायर कर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में
गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से
पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस बरमाद किया। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती
कराया है।
जानकारी के अनुसार बीते 22 सितंबर को उप
निरीक्षक सतीश कुमार यादव सिपाहियों के साथ बरदह थाना क्षेत्र में गस्त कर
रहे थे। इसी बीच पिकअप सवार पांच से छह की संख्या में बदमाश पुलिस पार्टी
पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इतना ही नहीं सरकारी जीप में पिकअप से
टक्कर मार दी। जिससे पुलिस वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस घटना में
हालांकि किसी को चोट नहीं आई। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। पुलिस
विभिन्न धाराओं में बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही थी। इस
क्रम में बीती रात लगभग डेढ़ बजे बरदह थाने के एसएचओ संयज सिंह कमालपुर
तिराहे पर चेकिंग अभियान चला रहे थे कि बर्रा की तरफ से बाइक पर सवार एक
व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रूकने का ईशारा किया तो वह बाइक
घुमाकर भागने लगा, पुलिस ने बर्रा मोड़ पर तैनात उपनिरीक्षक गोपाल को अवगत
किया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने बाइक सवार का पीछा किया। कई बार बदमाश
को चेतावनी दी, बैरी नहर पुलिया पर पुलिस और बदमाश का आमना-सामना हो गया।
बदमाश ने असलहे से पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर
में गोली लग गई। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घायल बदमाश
देवगांव निवासी आसिफ पुत्र अयाज उर्फ मुन्ना के पास से अवैध तमंचा और बाइक
बरामद किया है। पूछताछ में बदमाश ने उक्त घटना में शामिल बदमाशों के नाम का
भी खुलासा किया। एसएचओ संजय सिंह ने बताया कि उक्त घटना में शामिल बदमाशों
में देवगांव निवासी दानिश उर्फ विधायक पुत्र झिनकू उर्फ इद्रीश, जौनपुर के
धमौर का शाह आलम उर्फ भोनू उर्फ सोनू पुत्र एकलाख उर्फ इकबाल उर्फ लक्खू,
जौनपुर के खेता सराय थाना के चौंहटा का रिजवान उर्फ लुले पुत्र झिनकू,
गंभीरपुर थाना के अबूसैदपुर सरसेना का दीन नवाज उर्फ कल्लू पुत्र फैयाज
उर्फ गुड्डू, शहनवाज पुत्र फैयाज उर्फ गुड्डू, देवगांव जोगियाना का एकरार
पुत्र फिरोज उर्फ सियार, इम्तियाज उर्फ छोटू पुत्र नेसार का नाम प्रकाश में
आया है। इनकी भी तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में बताया कि उनके गैंग का मुखिया जौनपुर के
खेतासराय के चौहट्टा का रिजवान उर्फ लुले पुत्र झिनकू है। हम लोग पशु चोरी
की घटनाओं को अंजाम देते हैं। गैंग में आठ लोग शामिल है। हम लोग दिन में
घूम कर जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर में रेकी करके रिजवान को बताते है,
इसके बाद रात में घटना को अंजाम दिया जाता था। बदमाश ने कई घटनाओं में
शामिल होने की बात कबूल किया है।