सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

गंदगी का कारण पूछने पर भड़का सफाईकर्मी,एडीओ से बोला कर दो सस्पेंड

आजमगढ़। साफ-सफाई की जांच करने के लिए एडीओ पंचायत संजय कुमार श्रीवास्तव गांव में पहुंचे। वहां स्कूल, चकरोड व अन्य जगहों पर भारी गंदगी दिखी। सफाई कर्मी की लापरवाही पर एडीओ पंचायत ने उसे जानकारी मांगी तो वह आपा खो बैठा और वह उनसे भिड़ गया। उसने एडीओ पंचायत से ज्यादा से ज्यादा सस्पेंड करने की बात कहीं। कहा, इससे खाने के बगैर नहीं मरेंगे।

सफाई व्यवस्था का हाल जानने शुक्रवार को बनरहिया गांव पहुंचे एडीओ पंचायत से एक सफाई कर्मचारी उलझ गया। उसका तेवर देख एडीओ पंचायत सकते में आ गए। दोनों के बीच कई मिनट तक बहस होती रही। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। गांवों में डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियां के मद्देनजर सफाई कर्मचारियों से गांवों में सफाई कराई जा रही है। इसी कड़ी में बनरहिया गांव में साफ-सफाई होनी थी। इसकी जांच करने के लिए एडीओ पंचायत संजय कुमार श्रीवास्तव गांव में पहुंचे। वहां स्कूल, चकरोड व अन्य जगहों पर भारी गंदगी दिखी। सफाई कर्मी की लापरवाही पर एडीओ पंचायत ने उसे जानकारी मांगी तो वह आपा खो बैठा और वह उनसे भिड़ गया। उसने एडीओ पंचायत से ज्यादा से ज्यादा सस्पेंड करने की बात कहीं। कहा, इससे खाने के बगैर नहीं मरेंगे। पूरे मामले का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में सफाई कर्मी से एडीओ पंचायत साफ-सफाई न होने का कारण पूछते हैं। जिस पर वह अपना आपा खो बैठता है। एडीओ पंचायत संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रोस्टर के हिसाब से सफाई की जांच पड़ताल कर रहे थे। स्कूल के शौचालय, सड़कें अन्य सार्वजनिक स्थल पर गंदगी को लेकर सफाई कर्मी से कारण पूछा तो वह अपना आपा खो बैठा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं