सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए रमाकांत, एससी-एसटी मामले में बयान दर्ज

अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की 29 अक्टूबर तिथि

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के विधायक बाहुबली रमाकांत यादव को शनिवार सुबह फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए आजमगढ़ लाया गया। यहां रमाकांत यादव एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में रमाकांत यादव का बयान एससी-एसटी के मामले में बतौर आरोपी दर्ज किया गया। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि 29 अक्तूबर नियत की है जिसमें दोनों पक्षों के वकील अपना-अपना पक्ष रखेंगे। वहीं दूसरी तरफ रमाकांत के आजमगढ़ आने की सूचना पर सैकड़ों समर्थक कोर्ट पहुंच गए था जिससे गहमागहमी की स्थिति दिखी।

बता दें कि रमाकांत यादव जहरीली शराब कांड सहित कई मामलों में जेल में बंद है। उन्हें पिछले दिनों आजमगढ़ जेल से फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया था। रमाकांत के खिलाफ सरायमीर थाने में हरिजन बनाम सवर्ण एक मुकदमा दर्ज है। इस मामले में सेक्शन 313 सीआरपीसी के तहत रमाकांत यादव का बतौर मुजरिम अपना बयान दर्ज होना था। इसके लिए शनिवार की तिथि नियत थी। फतेहगढ़ पुलिस शनिवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच रमाकांत को लेकर आजमगढ़ पहुंची। रमाकांत यादव को सिधारी थाने में रखा गया था। कोर्ट खुलने के बाद रमाकांत को दीवानी न्यायालय लाया गया। यहां उन्होंने एमपी-एमएलए कोर्ट ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में बतौर आरोपी अपना बयान दर्ज कराया। इसके पूर्व सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव समेत तमाम सपाई उनसे मिलने के लिए पहुंचेे। थाने में ही विधायक व अन्य लोगों ने रमाकांत से मुलाकात की। कोर्ट में भी रमाकांत के तमाम समर्थक मौजूद रहे जिससे गहमा गहमी की स्थिति रही। गौरतलब है कि रमाकांत यादव पर अंबारी में फायरिंग के अलावा चक्का जाम व एससी-एसटी एक्ट सहित कुल 42 मुकदमें विचाराधीन है। जुलाई में रमाकांत ने कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद इसी वर्ष फरवरी माह में माहुल में हुए जहरीली शराब कांड मामले में भी विवेचना में पुलिस ने उनका नाम प्रकाश में लाया था। जुलाई से ही आजमगढ़ जेल में बंद हैं। अभी कई मामलों में रमाकांत यादव को जमानत नहीं मिली है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं