सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

आजमगढ़:बारावफात पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, लगाए आपत्तिजनक नारे

हिंदू संगठनों ने जताया विरोध, एसपी ने कहा होगी कार्रवाई

आजमगढ़। बारावफात पर शहर में सौहार्द बिगाड़ने की कुछ सिरफिरो के द्वारा कोशिश की गई। हिंदू संगठनों के विरोध पर एसपी ने कार्रवाई की बात कही है।


जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी कोतवाली क्षेत्र से रविवार की देर रात बारावफात का पारंपरिक जुलूस अपने तय रास्ते से तकिया होते हुए पुरानी कोतवाली पहुंच रहा था। चूंकि तकिया और पुरानी कोतवाली संवेदनशील इलाके हैं और जहां तकिया में अल्पसंख्यक वर्ग की संख्या ज्यादा है तो वही पुरानी कोतवाली में बहुसंख्यक वर्ग के लोगों की संख्या ज्यादा है। जैसे ही जुलूस पुरानी कोतवाली क्षेत्र पहुंचा तभी जुलूस में शामिल कुछ युवक गुस्ताख ए रसूल की एक सजा सर तन से जुदा के नारे लगाने लगे। इसी दौरान किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और यह वीडियो हिंदू संगठनों के साथ ही प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों के पास भी पहुंच गया। मामले में बजरंग दल गोरक्ष प्रांत एवं विश्व हिंदू परिषद आजमगढ़ के पदाधिकारी गौरव सिंह रघुवंशी ने बताया कि पुरानी कोतवाली पर जिस प्रकार से इस कृत्य को अंजाम दिया गया है अत्यंत निंदनीय है और इस पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। वही मामले में एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला है और इस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं