सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

विकास स्वाभिमान मंच के जिलाध्यक्ष मनोनीत, संस्थापक सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने दी बधाई

 

आजमगढ़। स्वाभिमान मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. गार्गी तिवारी व संस्थापक सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने स्वाभिमान मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय मिश्रा, प्रदेश महामंत्री पारितोष शुक्ल व निवर्तमान जिलाध्यक्ष विनय शंकर मिश्रा की संस्तुति पर अधिवक्ता विकास तिवारी को मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस क्रम में मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर सभी ने विकास तिवारी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। 

स्वाभिमान मंच के संस्थापक सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने विकास को बधाई  देते हुए कहा कि हम लोगों ने मिलकर 2015 में स्वाभिमान मंच का गठन किया और समाज मे अधिकारियों -कर्मचारियों द्वारा फैलाये जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला कर उसको रोकने का काम किया गया और आगे भी करते रहेंगे। इसके लिए सुचारू रूप से कार्य किया जा सके जिसके लिए विकास तिवारी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। हम लोगों ने स्वाभिमान मंच संगठन का गठन इस उद्देश्य से किया गया युवाओं, किसानों, महिलाओ व छात्रों की समस्याओं का निराकरण कराया जा सके ।  

महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए उन्हें लघु-कुटीर उद्योग के माध्यम से रोजगार दिलाना  तथा उनके समस्यों के निराकरण हेतु हर संभव प्रयास करेंगे तथा युवाओ के पढ़ाई-लिखाई व उनके रोजगार में आ रही बाधाओ को अपने मंच के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस कड़ी में हमारी सबसे बड़ी मांग ये है, जिस प्रकार देश मे महिला आयोग अल्पसंख्यक आयोग पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया है, उसी प्रकार राष्ट्रीय युवा आयोग का गठन कर उसका क्रियान्वयन किया जाय। इसके लिए हमारा मंच तत्पर है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि मैं स्वाभिमान मंच के उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु हमेशा तत्पर और प्रगतिशील रहूंगा। इस अवसर पर संस्थापक कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव एडवोकेट, मयंक कुमार श्रीवास्तव, मृगांक शेखर सिन्हा, चंद्रहास राय भोलू, अंकित राय, अजय यादव  प्रधान, मानवेंद्र प्रताप सिंह, संजीव कुमार सिंह, दिनेश राय, अमन श्रीवास्तव, उमेश विश्वकर्मा, ऋषभ चौबे, अश्विनी चौहान, काशिफ हसन, साहिल आज़मी, उत्सव राय, कुणाल यादव आदि उपस्थित थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं