सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

डिवाइडर से टकराई कार शिक्षक की मौत, बड़ा भाई घायल

पुलिस ने गैस कटर से कार सवार लोगों को बाहर निकलवाया

आजमगढ़। दिपावली की रात वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र में तेज रफ्तार होंडा सिटी कार सड़क किनारे स्थित डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार छोटे भाई की मौत हो गई। वहीं बड़ा भाई घायल हो गया। चोलापुर थाने की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक शिक्षक था जबकि उसका बड़ा भाई सेना में है। शिक्षक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली निवासी शिक्षक 28 वर्षीय अमन कुमार सिंह अपने बड़े भाई आर्मी मैन दुर्गा प्रसाद सिंह के साथ कार से सोमवार की देर किसी काम से वाराणसी की ओर आ रहे थे। चोलापुर क्षेत्र के गोला बाईपास पर उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद होंडा सिटी कार सड़क के किनारे स्थित डिवाइडर से तेजी से जा टकराई। डिवाइडर का लोहा शिक्षक के सीने में घुस गया। कार बुरी तरह डिवाइडर में फंस गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चोलापुर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तमाम कोशिश के बाद भी कार में फंसे लोगों को बाहर नहीं निकाला जा सका। पुलिस ने गैस कटर मंगवा कर कार को कटवाया, तब जाकर दोनों भाई उससे बाहर निकाले गए। दोनों भाइयों को चोलापुर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने अमन को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दुर्गा को वाराणसी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। चोलापुर थाने की पुलिस ने अमन और दुर्गा के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। परिवार के लोग सुबह ही वाराणसी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्गा की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार बुरी तरह डिवाइडर में फंस गई थी जिसके कारण गैस कटर से कार काटकर किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया लेकिन अमन को बचाया नहीं जा सका।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं