सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

आजमगढ़ का ठग सूरत से गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से किया ठगी

लखनऊ। निजी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना रविशंकर यादव को एसटीएफ ने सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में भी मुकदमे दर्ज हैं। बेरोजगारों को इंडिया मार्ट इंटरमेस लिमिटेड कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था।

 एसटीएफ के मुताबिक आरोपित रविशंकर आजमगढ़ के मेहनाजपुर का रहने वाला है। वह अपने साथी पंकज यादव के साथ यह जालसाजी करता था। वह प्रति व्यक्ति एक से पांच लाख रुपये वसूलता था। रुपये मिलने के बाद फर्जी नियुक्तिपत्र दे देता। इतना ही नहीं आनलाइन बेरोजगारों की गूगल मीट के माध्यम से ट्रेनिंग भी कराते थे। बेरोजगारों को 40-50 हजार रुपये प्रति माह वेतन का झांसा देते थे। जब बेरोजगार नियुक्तिपत्र लेकर ज्वाइनिंग करने जाते तब उन्हें जालसाजी का पता चलता क्योंकि नियुक्ति न होने पर वह फोन करते तो यह लोग अपने मोबाइल बंद कर नंबर बदल देते थे। इस जालसाजी की जानकारी होने पर इंडिया मार्ट कंपनी में कर्मचारी दानिश अलीखान ने हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविशंकर पहले सूरत की एक टेक्सटाइल्स फैक्ट्री में भी काम करता था। आरोपित को सूरत से ट्रांजिट रिमांड पर एसटीएफ लेकर आ रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई हजरतगंज पुलिस द्वारा की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं