सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

एक मंच पर दिखे डिप्टी सीएम व ओमप्रकाश राजभर] बढ़ी सियासी तपिश

बलिया में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे डिप्टी सीएम

आजमगढ़। बलिया जिले में बुधवार को सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक साथ मंच साझा किया। पहले दोनों में दूरी दिखी लेकिन डिप्टी सीएम ने ओमप्रकाश को बुलाकर अपने बगल में बैठा लिया। इसके बाद दोनों नेता काफी देर तक नए समीकरणों पर गुफ्तगू करते नजर आए। दोनों के बीच क्या बात हुई इसका खुलासा तो नहीं हुआ लेकिन पूर्वांचल में सियासी गर्मी काफी बढ़ गई है। कारण कि आने वाले दिनों में लोकसभा व निकाय चुनाव होना है। दोनों ही दल एक दूसरे की जरूरत भी महसूस कर रहे हैं। ऐसे में इस मिलन के अलग अलग मायने निकाले जा रहे है। 

दरअसल मौका था बलिया जिले के रसड़ा में एक अस्पताल के उद्घाटन का। इसमें डिप्टी सीएम के साथ ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर को भी आमंत्रित किया गया था। दोनों ही नेता कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले दोनों केे बीच कुछ दूरी दिखी। दोनों दूर दूर बैठे नजर आए। इसी बीच डिप्टी सीएम सीट से उठे और ओमप्रकाश का हाथ पकड़कर पास ले आए और बगल वाली सीट पर बैठा दिया। इसके बाद दोनों ने साथ-साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया और फीता काटा। फिर मंच पर दोनों नेता गुफ्तगू करते नजर आए। दोनों के बीच काफी लंबी बातचीत हुई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर बनाने का उद्देश्य और सोच यही होनी चाहिए कि गरीब जनता की कैसे मदद की जाए। यह ग्रामीणांचल में लोगों की सेवा करने के साथ पुनीत कार्य भी होगा। कोरोना काल में जिस तरह स्वास्थ्य महकमे ने काम किया, पूरे विश्व में भारत और खासकर यूपी उदाहरण बना। गरीब परिवार को राशन देकर उनको समय से भोजन भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराया गया। हमारी सरकार की सोच हमेशा से गरीब व जरूरतमंदों की सेवा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं