सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

डीएम के सवाल पर छात्राओं ने कहा कि आपके जैसी बनूंगी डीएम

कंपोजिट इंग्लिश मीडियम स्कूल फूलपुर का किया निरीक्षण 

माहुल। संपूर्ण समाधान दिवस पर फूलपुर तहसील पहुंचे डीएम विशाल ‌भारद्वाज ने शनिवार को कंपोजिट इंग्लिश मीडियम स्कूल फूलपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से सवाल भी पूछे। इस दौरान छात्राओं ने जहां डीएम बनने की इच्छा जताई वहीं शुभम ने कहा वह पुलिस अधीक्षक बनना चाहता है।
 खंड शिक्षा क्षेत्र अंबारी स्थित कंपोजिट इंग्लिश मीडियम स्कूल का जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने सर्व प्रथम स्कूल में पढ़े पूर्व छात्रों का रजिस्टर दिखाया। इसी स्कूल में पढ़े पूर्व छात्र पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व. राम नरेश यादव, पूर्व सांसद राम कृष्ण यादव सहित सांसद एवं विधायकों का रजिस्टर देखकर स्कूल की प्रशंसा किया। स्कूल के छात्र छात्राओं से कक्षाओं में जाकर मिले और बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता के बारे में जानकारी लिया। डीएम ने कक्षा चार की छात्रा गरिमा मौर्या और साक्षी यादव ने पूछा कि पढ़ लिखकर क्या बनोगी, तो छात्राओं ने कहा कि आपकी तरह से डीएम बनूंगी। कक्षा पांच के छात्र शुभम से पूछा तो शुभम ने कहा कि पुलिस कप्तान बनूंगा। इसके बाद डीएम ने स्कूल में बने पुस्तकालय को भी देखा। रसोईयों से मिलकर भोजन के मीनू के बारे में जानकारी लिया। स्कूल का परिवेश और शैक्षणिक गुणवत्ता देखकर कर प्रधानाध्यापक राजेश यादव के निष्ठा पूर्ण कार्य की सराहना किया। इस अवसर पर तहसीलदार संजय कुमार कुशवाहा, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अतुल कुमार सिंह, खंड शिक्षाधिकारी पवई पूजा पाठक, भारद्वाज सिंह यादव, मधुसूदन, प्रतिमा, जितेंद्र आदि उपस्थित थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं