सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

कांग्रेस ने निकाला जुलूस, पुरानी जेल से डंपिंग ग्राउंड हटाने व सड़कों के मरम्मत की मांग

मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी, डीएम को सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़। डंपिंग ग्राउंड पुरानी जेल से हटाने, नगर की सड़कों की मरम्मत कराने सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुये कलेक्ट्रेट पहुंच जिलाधिकारी को  ज्ञापन सौंपा। 


जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत का ढिंढोरा पीटने वाली बीजेपी सरकार के वादे धरातल पर दिखाई नहीं देते हैं। पुरानी जेल की जमीन पर नगर पालिका ने डंपिंग ग्राउंड बना दिया है। डंपिंग ग्राउंड से कुछ दूरी पर कई रिहायशी मकान हैं। वहां के निवासियों को कूड़े से स्वास्थ्य का खतरा बना हुआ है। इसके अतिरिक्त सड़क से आने जाने वालों को कूड़े से उठती दुर्गंध से सड़क पर चलना दूभर हो गया है। प्रशासन तत्काल डंपिंग ग्राउंड को अन्यत्र हटाने की व्यवस्था करे। कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने कहा कि शहर में जगह-जगह तमाम आवारा पशु घूमते हैं। जिससे सड़क पर हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पुरानी जेल स्थित डंपिंग ग्राउंड से बढ़ रहे मच्छरों से डेंगू मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन तत्काल समस्याओं का निराकरण कराये अन्यथा कांग्रेस पार्टी बड़े आंदोलन को तेज करेगी। जिला महासचिव अजीत कुमार राय ने कहा आजमगढ़ शहर की सारी सड़कें काफी दिनों से खराब है शासन और प्रशासन के लोग सिर्फ मरम्मत के नाम पर जनता को लॉलीपॉप देने का काम कर रहे हैं शहर में समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था भी नहीं हो रही है जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा है। मांग पुरी नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी पुनः आंदोलन के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में डा. हेमंत, मुन्नू यादव, पूर्णमासी प्रजापति, ओंकार पाण्डेय, अंसार अहमद, श्यामदेव यादव, अजीत कुमार राय, जगदंबिका चतुर्वेदी, इम्तियाज अहमद, शीला भारती, अंजली पाण्डेय, शशिकांत पाण्डेय, जितेंद्र कुमार भारती, सैयद अहमद, प्रमोद यादव, श्याम सिंह, पूजा सिंह, सलमा सितारा, सुषमा भारती, बांकेलाल आदि शामिल थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं