सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

बच्चों ने श्रीराम के आदर्श को नाटक के रूप में किया प्रस्तुत

जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा स्कूल परिसर

आजमगढ़। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को स्कूल के छात्रों द्वारा भगवान के राम के जीवन चरित्र पर नाटक का मंचन किया गया। मंचन के दौरान छात्रों ने जिस ढ़ंग से प्रभु श्रीराम के आदर्श चरित्र का मंचन किया कि वहां मौजूद हर कोई जय श्रीराम का नारा लगाता दिखा। 

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर एकेडमी डायरेक्टर आरएस शर्मा ने माल्यार्पण कर राम और सीता रूपी बच्चों को आरती उतारकर किया। इसके बाद बच्चों ने प्रभु श्रीराम के बाल्यकाल से लेकर, गुरुकुल, सीता स्वयंवर, वनगमन, सीताहरण, लंका दहन, रावण वध और राजदरबार का बहुत ही सचित्र और मार्मिक चित्रण किया। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय से सराबोर हो गया। राजदरबार के दौरान तनीषा वर्मा और निधात्री सिंह ने सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आये हैं ... गाकर स्वागत किया। उसके साथ ही पूरा माहौल श्रीराम के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया और उसके बाद रावण दहन किया गया। कार्यक्रम में अनुज सिंह ने श्रीराम की भूमिका, सीता की भूमिका में वैष्णवी, रावण की भूमिका में आदित्य सिंह तथा हनुमान की भूमिका में रघुराज प्रताप ने बहुत ही अच्छा किरदार निभाया। प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने बच्चों की भूरि भूरि प्रसंशा करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन में अपनाने के लिये जोर देते हुवे कहाकि उनके जीवन से हमें बहुत से प्रेरणा मिलते हैं जिसको हम अपनाकर मर्यादित जीवन यापन कर सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अर्चना श्रीवास्तव, किशन मिश्रा और सरिता को बधाई दिया। इस अवसर पर सुनील त्रिपाठी, इंद्रजीत साहनी, ज्ञानेंद्र सिंह, रम्मन यादव आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं