सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

जनता इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड शिविर संपन्न

‘अनुशासन में रहने की प्रेरणा देता है स्काउट’

आजमगढ़। निजामाबाद कस्बा स्थित जनता इंटर कॉलेज निजामाबाद चल रहा तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। स्काउट गाइड प्रशिक्षक अजय यादव एवं डा. जयंत पाठक ने स्काउट एवं गाइड को प्रशिक्षित किया। स्काउट गाइड शिविर के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कांत सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सर्वश्रेष्ठ होता है। हमें विद्या अर्जन के साथ-साथ अपने गुुरुजनों एवं माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। स्काउट स्वयं अनुशासित होता है और दूसरों को भी अनुशासन में रहने की प्रेरणा देता है।

इससे पूर्व स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा सुंदर मनोहारी देश भक्ति गीत, लोक नृत्य, समूह गान, एकल गीत प्रस्तुत किए गए। स्काउट प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह एवं गाइड प्रभारी ममता सिंह ने शिविर की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। शिविर में गांठें बंधन, तंबू निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा, दिशाओं का ज्ञान, स्ट्रेचर व पट्टी की जानकारी, सैल्यूट करना, तालियां बजाना, नियम प्रतिज्ञा एवं सिद्धांत आदि का प्रशिक्षण दिया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री विजय कुमार सिंह ने स्काउट एवं गाइड में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि स्काउट एवं गाइड से बच्चों के मस्तिष्क एवं शरीर का विकास होता है। साथ ही आपातकाल में लोगों की सहायता में काफी उपयोगी साबित होता है। इस अवसर पर शौकत अली सिद्दीकी, मदनलाल, डा. दिनेश प्रताप सिंह, राम सुधार पासवान, विजय सिंह, सभापति तिवारी, गणेश राम सोनकर, गिरीश यादव, संत प्रकाश, रहमान, सत्येंद्र पांडे, राहुल पाठक आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं