सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

कुंटू सिंह के नाम पर पूर्व चेयरमैन से मांगी पांच लाख की रंगदारी

मुहम्मदाबाद गोहना के नपं अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर दें मांगी सुरक्षा

एक सप्ताह में दो प्रतिष्ठित लोगों से रंगदारी मांगने से दहशत

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना के नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंपकर सुरक्षा की मांग की है। उधर एक सप्ताह में दो प्रतिष्ठित लोगों से कुख्यात बदमाश के नाम पर रंगदारी मांगे जाने के बाद व्यापारियों में दहशत व्याप्त है।

 मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के करहां रोड पर दवा की दुकान संचालक से आजमगढ़ के कुख्यात बदमाश कुंटू सिंह के नाम पर पहले तीन लाख रुपये की मांग की गई थी। दवा व्यापारी ने घटना से पुलिस को अवगत कराते हुए सुरक्षा की गुहार लगाया था। अभी पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुटी है कि इस बीच उसी बदमाश ने 19 अक्टूबर को मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लालजी वर्मा के मोबाइल पर फोनकर खुद को कुंटू सिंह बताते हुए पांच लाख की रंगदारी मांगी। पूर्व अध्यक्ष द्वारा पैसा न होने का हवाला दिया गया। साथ ही अपनी स्थिति से अवगत कराया लेकिन फोन करने वाले बदमाश ने बार-बार रुपये की व्यवस्था करने की धमकी दी। पूर्व अध्यक्ष ने बदमाश की पूरी बात को रिकार्ड कर लिया है। बाद में घटना की आप बीती पुलिस को सौंपकर कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। 

नरेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, मुहम्मदाबाद गोहना ने कहा कि घटना की जानकारी हमें नहीं है। मामला काफी संगीन है। इसे गंभीरता से लिया जाएगा। घटना का संज्ञान लेकर जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-

सर्वाधिक पढ़ीं गईं