सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

जीडी ग्लोबल में भजन संध्या और डांडिया नृत्यों से कलाकारों ने किया मनोरंजन

‘ओ माँ शेरावाली तेरा शेर आ गया’ पर झूमे श्रोता 

आजमगढ़। करतापुर बाईपास स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में भजन संध्या एवं डांडिया रास धूमधाम से संपन्न हुआ। नवरात्रि पर आयोजित भजन संध्या की शुरूआत मुख्य अतिथि अखिलेश मिश्रा (कार्यकारिणी सदस्य भाजपा उत्तर प्रदेश) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ स्वास्ति सिंह तथा विद्यालय की निदेशिका श्रीमती स्वाति अग्रवाल, प्रबंधक गौरव अग्रवाल, प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका सारस्वत पांडे एवं उप प्रधानाचार्या श्रीमती मधु पाठक ने संयुक्त रूप मां दुर्गा की प्रतिमा का पूजन कर किया। 

प्रबंधक गौरव अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका सारस्वत पांडेय ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भजन संध्या में बच्चों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। इसी क्रम में विभिन्न नृत्य समूहों ने भी अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहींतपस्या अकादमी के निदेशक मनन एवं उनकी टीम ने डांडिया नृत्य पर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। तुषार सिंह की प्रस्तुति ‘ओ माँ शेरावाली तेरा शेर आ गया’ पर श्रोता झूम उठे। सभी बच्चों ने अपने अभिभावको एवं अध्यापको के साथ डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर गुजरात संस्कृति को जीवंत बनाया। विद्यालय की निदेशिका श्रीमती स्वाति अग्रवाल ने मनमोहक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका पांडेय ने मंच पर बच्चो के साथ ‘काली कमली वाला मेरा श्याम है’ भजन की प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं