सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

जीडी ग्लोबल स्कूल को मिली एनसीसी की मान्यता

26 कैडेट च‌यनित, 500 से ज्यादा करेंगे सहभागिता

आजमगढ़। करतालपुर बाईपास स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल को नेशनल कैडेट कोर एनसीसी की मान्यता मिल गई है। इसके तहत 26 सीट जूनियर डिवीजन को मिली है। स्कूल के 26 बच्चों का चयन भी कर लिया गया है। इसके लिए 50 बच्चों के नाम भेजे गए थे पर उनमें से 26 बच्चों को ही शार्टलिस्ट किया गया है। इन बच्चों को तीन अक्टूबर को सम्मानित भी किया जाएगा।

विद्यालय की प्राचार्या मोनिका सारस्वत पांडेय ने बताया कि तीन अक्टूबर को एनाउंसमेंट कैंप लगेगा, कैंप में जिले के अलावा मिर्जापुर, मऊ, जौनपुर से बच्चे आ रहे हैं। इस कैंप में 500 से अधिक बच्चे सहभागिता करेंगे। इनमें से बच्चों को सेलेक्ट किया जाएगा। विद्यालय के 26 बच्चे जो सेलेक्ट कर लिए गए हैं उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। प्राचार्या का कहना है कि एनसीसी हमें डिस्पिलिन सिखाता है। इस कैंप में सभी बच्चे अपने काम खुद करेंगे। अपने बिस्तर लगाने से लेकर साफ-सफाई, खाना बनाना इससे बच्चों की फिटनेस के साथ ही मेंटल फिटनेस भी रहती है।आजमगढ़ के जीडी स्कूल में पहुंचे कमांडिग ऑफिसर बोले देश के अच्छे नागरिक बनने में मिलेगी मदद। आजमगढ़ जिले में एनसीसी कैडेट सेलेक्शन में पहुंचे सीओ का कहना है कि आठ दिनों तक हमारा यह कैडेट सेलेक्टशन फॉर कैंप चलेगा। इसके तहत ड्रिल, फिजिकल, डिस्पिलिन के अतिरिक्त रिपब्लिक डे के लिए बच्चे सेलेक्ट किए जाएंगे। इसके माध्यम से बच्चों के बीच विचार डाला जाएगा कि वह देश के अच्छे नागरिक कैसे बन सकें। इन पांच सौ बच्चों में से 20 से 22 बच्चों को सेलेक्ट किया जाएगा, जिन्हें 26 जनवरी के लिए तैयार किया जाएगा। इसके बाद भी एक और कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों को सिलेक्ट किया जाएगा। इस अवसर पर प्रबंधक गौरव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं