सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

जहानागंज: चार दिवसीय भारत मिशन प्रशिक्षण का चौथा चक्र शुरू

 

कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण

जहानागंज। बीआरसी केंद्र जहानागंज में मंगलवार को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षकों को बाल वाटिका कक्षा एक से लेकर कक्षा तीन के बच्चों तक भाषाई एवं गणितीय दक्षता विकसित करने का प्रशिक्षण दिया गया। 

निपुण भारत प्रशिक्षण के चौथे बैच के पहले दिन प्रशिक्षक ए आर पी एजाज राशिद तथा जयशंकर प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं निपुण भारत मिशन के उद्देश्य की विस्तृत चर्चा की।  कहा कि 2025-26 तक हमें प्रत्येक विद्यालय के बच्चों को भाषा गणित में निपुण की दक्षता को प्राप्त करा देना है। निपुण लक्ष्य के 22 सप्ताह का जो कार्यक्रम बना है, जिसमें कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को भाषा और गणित में प्रशिक्षण पर विशेष रूप से कार्य करते हुए प्रत्येक दिन विभाग द्वारा जो भी सामग्री उपलब्ध है, जैसे भाषा के लिए आधार क्रिया संदर्शिका एवं बच्चों के वर्ल्ड बुक गणित चित्र चार्ट के माध्यम से पढ़ाया जाए प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को यही पूर्ण रूप से जानकारी दी जा रही है

प्रशिक्षण के दौरान ए आर पी एजाज राशि प्रतिभागियों से फीडबैक भी ले रहे थे जिसे लेकर वह विद्यालय पर अपने जाकर और बच्चों को निर्धारित लक्ष्य के माध्यम से जानकारी दें। इस मौके पर राकेश कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, ओम प्रकाश दुबे, राजेश सिंह, संजय कुमार, हरकेश यादव, कनक लता राय, अमृता सिंह, शशि कला सिंह, शगुफ्ता खातून, तुलसी बाबा आदि उपस्थित रहे। 


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं