सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी मामले में रिपोर्ट दर्ज

माहुल। विदेशी नंबर से फोन पर जान से मारने की धमकी मामले में रविवार को अहरौला पुलिस ने माहुल नगर पंचायत निवासी और भाजपा नेता सुजीत जयसवाल उर्फ आसू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि बीते शुक्रवार की शाम को भाजपा नेता ने अहरौला थाना में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि विदेशी नंबर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। तीन बार लगातार अलग-अलग अंर्तराष्ट्रीय नंबरों से काल की गई और कॉल करने वाले ने धमकी को बार-बार दोहराया। जिससे उनका परिवार दहशत में है। सुजीत जयसवाल का कहना है कि वह भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता भी है। सुजीत जयसवाल की तहरीर पर अहरौला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अहरौला थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं