सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बॉब वंडरकिड प्रतियोगिता, केलकुलेटर से तेज सवालों का जवाब दिया बच्चों ने

विजेताओं को एडीएम एफआर एवं आईएमए सचिव ने किया पुरस्कृत 

बच्चों के मस्तिष्क का पूर्ण विकास करती है ब्रेनोब्रेन संस्थाःगरिमा बरनवाल

आजमगढ़। छह से 14 साल तक के बच्चों का स्किल डेवलपमेंट पर कार्य करने वाली ब्रेनोब्रेन संस्था की ओर से पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रविवार को एमआर जयपुरिया स्कूल के प्रांगण में किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम एफआर आजाद भगत सिंह एवं आईएमए सचिव डा. सीके त्यागी ने बच्चों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। 

कार्यक्रम में बच्चों ने केलकुलेटर से भी ज्यादा तेज सवालों के जवाब दे करके अपना प्रदर्शन किया। संस्था के कॉर्डिनेटर गरिमा बरनवाल ने बताया कि ब्रेनोब्रेन संस्था बच्चों के मस्तिष्क का पूर्ण विकास करती है। जिससे बच्चों के अंदर एकाग्रता एवं आत्मविश्वास बढ़ता है। ऐसे बच्चों का बीते 14 एवं 21 अगस्त 2022 को बॉब वंडरकिड प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर कराया गया था। जिसमे 1756 स्कूलों के कक्षा एक से आठ तक के 36000 से ज्यादा बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में आजमगढ़ से भी 1235 बच्चे शामिल हुए थे। नौ अक्टूबर को 52 विकेट प्रतियोगिता का आजमगढ़ के कई बच्चों ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर पुरस्कार जीते। 

मुख्य अतिथि एडीएम एफआर आजाद भगत सिंह,  एवं आई एम ए सचिव डॉ सी के त्यागी द्वारा प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर आजमगढ़ का नाम रोशन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत होने वाले बच्चों में आर्यन बरनवाल, सिद्धार्थ यादव को पांव हजार का नगद पुरस्कार एवं काव्यांश श्रीवास्तव, उज्जवल मौर्या को 2000 का नगद पुरस्कार दिया गया। प्रादेशिक स्तर पर पुरस्कृत प्रांजल पाठक, पावनी यादव, आराध्या राय,  प्रतीक राय को एक हजार रूपए नगद पुरस्कार से नवाजा गया। इस प्रतियोगिता में 482 बच्चों को गोल्ड मेडल एंड 456 बच्चों को सिल्वर मेडल से नवाजा गया। आजमगढ़ के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, ज्योति निकेतन स्कूल, जी डी ग्लोबल स्कूल, टाइनी टॉट्स स्कूल एवं आलिया पब्लिक स्कूल को भी राष्ट्रीय स्तर पर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।  

मुख्य अतिथि एडीएम एफआर आजाद भगत सिंह ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर कार्य करना देश के भविष्य को सही दिशा में ले जाने का नेक कार्य है। ऐसे बच्चे ही विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन करेंगे और सभ्य समाज की स्थापना करेंगे। इसके लिए ब्रेनो ब्रेन संस्था की जितनी भी तारिफ की जाए कम हैं।  कार्यक्रम में गरिमा बरनवाल, अनूप सिंह, डीएन सिंह, रूबी गुप्ता, मधु राय, रीना राय, सुजीत कुमार तिवारी, विवेक अग्रवाल, दीपिका यादव आदि शामिल रहे ।

 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं