सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: खादी व हथकरघा फैशन शो में दिखी वस्त्रों की आकर्षक छटा


आजमगढ़। साज फाउंडेशन की ओर से रविवार को सिधारी स्थित राहुल प्रेक्षागृह परिसर में खादी व हथकरघा फैशन-शो का आयोजन किया गया। रैंप पर जब खादी और हथकरघे के कपड़े पहन कलाकार मंच पर उतरने लगे तो वस्त्र हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। फैशन शो का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम विशाल भारद्वाज और विशिष्ट अतिथि भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष एनपी सिंह, आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव और गोरखपुर के खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अजय सिंह ने किया। स्टेज पर कलाकारों द्वारा पहने गए कपड़ों को प्रिया प्रजापति, सौरभ प्रजापति, श्रेया, प्रीति, अंकिता, अर्जुन सिंह और हुस्नआरा के द्वारा डिजाइन किया गया था। उनके द्वारा निर्मित कपड़ों की छटा हर किसी को लुभा रही थी। कार्यक्रम में साज फाउंडेशन की ओर से पूर्वांचल के कई व्यक्तियों को साज सम्मान से स‌म्मानित किया गया। अतिथियों को स्वागत डा. सोनी पांडेय ने किया। मंच का संचालन व आभार ज्ञापन डा. अजय सिंह ने किया। 


 

 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं