सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंडलीय जिला चिकित्सालय में गोष्ठी

 नोडल अधिकारी ने मानसिक बीमारियों के कारण, लक्षण व बचाव की दी जानकारी
आजमगढ़।
विश्व ‌मा‌नसिक ‌स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सोमवार मंडलीय जिला चिकित्सालय के सभागार में ‌विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस दौरान लोगों को मानसिक बीमारियों के कारण, लक्षण और बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही वक्ताओं ने  “Make Mental Health & Well-Being for All a Global Priority’’ थीम पर आयोजित गोष्ठी में अपने-अपने विचारों को रखा। 
  बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष दस अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित किया जाता है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है। इस क्रम में सोमवार को मुख्य चिकित्सा‌धिकारी डा. आईएन तिवारी मंडलीय के निर्देशन में जिला चिकित्सालय में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नोडल अधिकारी डा. ए अजीज ने इस दिवस के उद्देश्य से अवगत कराया। सा‌थ ही मानसिक बीमारियों के कारण, लक्षण एवं बचाव के बारे में बताया। मंडलीय जिला चिकित्सालय के मन कक्ष में मानसिक रोगियों के इलाज के ‌लिए संबद्ध डा. मो. आसिफ खान ने बताया कि यहाँ प्रत्येक दिन अस्पताल में स्थित मन कक्ष में मानसिक रोगियों का काउंसलिंग एवं इलाज किया जाता है। इस अवसर पर डा. विन्ध प्रकाश सिंह, मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा मानसिक रोग के बारे में उपस्थित समस्त लोंगो को इस बीमारी पर विस्तृत रूप से चर्चा की। कार्यक्रम में डा. वीपी सिंह (एनसीडी क्लीनिक चिकित्साधिकारी), दिलीप कुमार मौर्य, एफएलसी, चंद्र प्रकाश सिंह, हास्पिटल प्रबंधक एवं पैरामेडिकल स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं