सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: झाड़-फूंक के नाम पर बुजुर्ग महिला हुई ठगी का शिकार

लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कठरवां गांव से बीमार वृद्धा से उचक्कों ने झाड़-फूंक का झांसा देकर 50 हजार के जेवरात ठग लिए। ठगी के बाद आरोपी फरार हो गए। महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार रामपुर कठरवां गांव की पीड़िता प्रभावती पत्नी स्व. बिपत यादव के अनुसार घर के बाहर बैठ कर लड़की से फोन पर बातचीत कर रही थी। महिला ने बताया कि बाइक से दो युवक आए। उन्होंने कहा कि पानी पिला देगी तो सब बला दूर हो जाएगी। इसके बाद युवका ने पूछा कि आपको क्या हुआ है। वृद्धा ने कहा कि सिर में दर्द रहता है। दोनों चावल मंगाया, कहा कि झाड़ फूंक कर देंगे आप ठीक हो जाएंगी। वृद्धा मंदिर पर ले जाकर पूजा पाठ करने के झोले में चावल ढूंढने लगी। न मिलने पर उन्होंने घर से चावल लाकर उन्हें दिया तो उचक्कों ने उनके सिर की ओर चावल घुमा कर कहा कि गले का हार ले आइए। जब उन्होंने चांदी का हार लाकर दिया तो उन्होंने कहा कि नहीं और बड़ा हार ले आइए। कान का जेवर भी उतार दीजिए। कहा कि झाड़-फूंक करने के बाद वे वापस कर देंगे। इसके बाद एक गड्‌ढा खुदवाकर चावल को उसमें दबा दिया। इसके बाद झांसा देकर जेवर लेकर फरार हो गए। वृद्धा ने बताया कि युवक लगभग 50 हजार का जेवर ले गए। वृद्धा ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं