सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: मां के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे श्रद्धालु गोविंद ने उतारी मां की आरती

आजमगढ़। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर बेलईसा बाजार में मंगलवार को लगे मेले में मां भगवती के दर्शन के लिए लोगों का रेला उमड़ पड़ा। वहीं मेले में लोगों ने जलेबी, चाट-छोला और झूले का बच्चों और महिलाओं ने जमकर लुत्फ उठाया। 

मेले में यूवा पूजनोत्सव समिति बेलईसा की चुंगी सलारपुर की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विधि-विधान से  पूजन-अर्चन कर समाजसेवी और अभिभावक महासंघ के महासचिव गोविंद दूबे ने आरती उतारी। इसके बाद लोगों के दर्शन-पूजन के ‌लिए पट खोल दिए गए। पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन-पूजन को लोगों का तांता लग गया। सम‌िति द्वारा बनाए गए आकर्षक पंडाल और मां का दिव्य रूप लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। वहीं मेले में मां के दर्शन के लिए आए लोगों ने गुड़ की जलेबी, छोला व चाट आदि का भी जमकर लुत्फ उठाया। वहीं बच्चों ने छोटे-बड़े झुलों का खूब आनंद लिया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे।

 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं