सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: वाल्मीकि जी ने दबे-कुचलों के जीवन को सुधाराः मनोज कुमार गौतम, Video

कांग्रेसियों ने अतलस पोखरा स्थित रविदास जी के मंदिर में की सफाई

कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती 

आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को जिला उपाध्यक्ष पूर्णमासी प्रजापति की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई। इस अवसर पर सर्वप्रथम महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद  तदोपरान्त अतलस पोखरा स्थित महान संत रविदास जी के मंदिर पहुंच मंदिर की  सफाई की ।

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज कुमार गौतम ने महर्षि वाल्मीकि जी को नमन करते हुए कहा महर्षि वाल्मीकि जी संस्कृत भाषा के आदि कवि थे। उन्होंने आदिकाव्य रामायण की रचना किया। वह ईश्वर के सानिध्य में रहकर हमेशा दबे-कुचले लोगों के जीवन को सुधारने का काम करते रहे। उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज को एक सूत्र में पिरो कर समृद्ध भारत का निर्माण किया जा सकता है। कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने कहा वाल्मीकि जी महान ऋषि थे। उन्होंने समानता के उच्च आदर्शों को स्थापित किया। यही उनके जीवन दर्शन की विशेषता है। आज कुछ राजनीतिक दल धर्म और जाति के नाम पर समाज में द्वंद्व पैदा कर सामाजिक ताने बाने को कमजोर कर रहे हैं जो देश और समाज के लिए घातक है। हमें उनसे सतर्क रह कर आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारे को कायम रखना है तभी सशक्त भारत का निर्माण संभव है। महासचिव अजीत कुमार राय ने महर्षि को नमन करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी सर्व धर्म के महापुरुषों का आदर करती है और उनके बताये हुये रास्ते पर चलते हुये सबको साथ लेकर चलती है यही हमारी भारतीय संस्कृति है। सही मायने में एकमात्र कांग्रेस पार्टी ही महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों पर चलती है। आज के युग में महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलकर ही देश और समाज का उत्थान किया जा सकता है। इस मौके पर रमेश राजभर, डा. हेमंत, बेलाल अहमद, तेज बहादुर यादव, अजीत कुमार राय, राजबली राम, शीला भारती, इश्तियाक अहमद, रवि शंकर पांडे, अंशुमाली राय, मिर्जा शाने आलम बेग, जितेंद्र कुमार, तुफैल अहमद, जीशान अहमद, जकी अंसारी, अनीस अहमद, अदनान अहमद, रियाज अहमद, प्रमोद मौर्य, सुधाकर पाठक, फैयाज अहमद, अखिलेश चौबे, जगदीश मौर्य, हकीमुद्दीन, आबिद  आदि लोग उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं