सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली से एक युवक की मौत

दोस्तों के साथ सार्वजनिक शौचालय के पास बैठा था ‌दीपांशू

अस्पताल ले जाने वाले युवकों से पूछताछ कर रही पुलिस

जांच टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसपी

आजमगढ़। शहर कोतवाली के एलवल मुहल्ले में मंगलवार की शाम सवा छह बजे के करीब स‌ंदिग्ध परिस्थिति में युवक की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची प‌ुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दी। जबकि युवक के साथ पहुंचे दो युवकों को पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। घटना को लेकर मुहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल है। 

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के एलवल मुहल्ले में सामुदायिक सार्वजनिक शौचालय के पास मंगलवार की देर शाम सवा छह बजे के करीब तीन युवक वहीं पर थे, इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में दीपांशु चौधरी पुत्र विजय चौधरी 18 को सीने में गोली लग गई। उसके साथ मौजूद दो अन्य युवक दीपांशु को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने दीपांशु को मृत घोषित कर दिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दीपांशु को अस्पताल ले कर पहुंचे दोनों युवकों को अपने साथ लेकर कोतवाली लाई और उनसे पूछताछ कर रही है। उधर शहर के बीचो-बीच गोली लगने से युवक की मौत की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य भी घटनास्थल  पहुंच गए और मौका मुआयना किया। उनके साथ ही फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य कलेक्ट किए। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया सीने में गोली लगने से ही मौत हुई है। किन परिस्थितियों में गोली लगी इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल शुरुआती जांच में पता चल रहा है कि गली में जहां पर दीपांशु का घर है, उसके आगे प्रतिदिन कुछ युवक बैठते थे। आज भी वहां कुछ खाली बीयर की बोतलें मिली हैं। इन सब की पड़ताल की जा रही है। दीपांशु को अस्पताल ले जाने वाले युवक क्यों नहीं पुलिस को बता कर सीधे अस्पताल ले गए इसकी जांच की जा रही है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। वही स्थानीय चर्चा थी कि हमलावर और मृत दोनों युवक आपस में अच्छे खासे दोस्त है अब कैसे गोली चली जांच की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं