सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: समाजसेवी गोंविद दूबे सहित समर्थकों ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

आजमगढ़। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से जिले के लोगों में शोक व्याप्त है। मुलायम‌ सिंह यादव के निधन पर सोमवार को समाजसेवी और नगर प‌ालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद दूबे की अध्यक्षता में उनके एलवल स्थित कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोविंद सहित उनके समर्थकों ने दो मिनट का मौन रखा और पूर्व सीएम को भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके कार्य को याद किया। इस अवसर पर सुभाष यादव, राकेश मौर्य, अपर्ण यादव, सौरभ दुबे, अरुण चौरसिया, पवन पांडेय, जितेंद्र कुमार,  मनीष बरनवाल, गोपाल पांडेय, अतुल बरनवाल, कृष्णा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं