सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: फूलपुर तहसील में डीएम और एसपी ने 15 मामलों का किया निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में आए 76 मामले
फूलपुर। फूलपुर तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 76 मामले आए, जिसमें 15 मामलों का डीएम ने निस्तारण किया।  डीएम ने चेतावनी दी कि मामलों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है।  प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 30, पुलिस विभाग के 24, विकास विभाग के 08, समाज कल्याण के 01, शिक्षा के 01, स्वास्थ्य के 01 एवं अन्य के 11 मामले शामिल हैं।  उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारित करना सुनिश्चित करें। कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभिक स्तर पर ही जन समस्याओं का निस्तारण कर दें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, एसडीएम फूलपुर ज्ञानचंद गुप्ता, तहसीलदार फूलपुर संजय कुमार कुशवाहा, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं