सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

लूटरों के हौसले बुलंद, दो थाना क्षेत्रों में 90 हजार की लूट

अतरौलिया और फरिहां में लूटरों ने दिया घटना को अंजाम

आजमगढ़। जिले में पुलिस की सख्ती के बाद भी लूटरों के हौसले बुलंद है। शुक्रवार को बदमाशों ने जिले के दो ‌थाना क्षेत्रों में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। अतरौलिया थाना के भैरोपुर में बदमाशों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकालकर घर जा रहे उपभोक्ता से बदमाशों ने 60 हजार रुपये, तो फरिहां में बदमाशों ने 30 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। पुलिस पीड़ितों की सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

अतरौलिया थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी रामदरस मौर्य शुक्रवार को अपराह्न दो बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे। 60 हजार रुपया निकाल कर बाहर निकले। अपनी साइकिल से घर की तरफ जाने लगे। इसी वक्त उचक्के पहुंचे और बाइक से साइकिल में टक्कर मार दी। इसके बाद बहस करने लगे। इसी दौरान किसी उचक्के ने मौका देखकर उनका धन रखा हुआ बैग उड़ा दिया। सुरक्षा की बात करें तो मौका ए वारदात पुलिस से मात्र 200 मीटर दूर है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस प्रशासन और बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उनका आरोप है कि पुलिस प्रशासन द्वारा बूढ़नपुर चौक पर किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम नहीं किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की खुलासा करने के बजाए इस मामले में लीपापोती भी की जा रही है। वहीं निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर के समय बाइक से खाना खाने चकिया गांव निवासी जूता व्यवसायी अवसार अहमद घर जा रहा था। फरिहा रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे ही थे कि तीन बाइक से आए पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और तमंचा सटा कर 30 हजार रुपये लूट कर भाग गये।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं