सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

रानी की सराय में दशहरा मेला 6 व 7 अक्टूबर को, रहेगा रूट डायवर्जन

जर्जर तार बदलने को बिजली विभाग को लिखा पत्र

आजमगढ़। रानी की सराय कस्बा में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई। कस्बे में पंडालों के आस-पास व्यवस्थाओं का जायजा लेने के सोमवार को थाना प्रभारी ने मेला क्षेत्र में भ्रमण किया। कुछ पंडालों के पास जर्जर तारों के चलते हादसे की आशंका को देखते हुए विभाग को तारों का बदलने को पत्र लिखा है। उधर मेले में लोगों की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की एडवाईजरी जारी की है। 

बता दें कि रानी की सराय कस्बा में दशहरा मेला 6 व 7 अक्टूबर को रहेगा।  यहां कुल 12 समितियों द्वारा दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित की जाएंगी। जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। एसपी यातायात सुधीर कुमार जायसवाल ने बताया कि 06 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से नौ अक्टूबर को सुबह नौ बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। इसके तहत वाराणसी व जौनपुर से आने वाले भारी वाहन मोहम्मदपुर से बांए मुड़ कर फरिहा चौक, निजामाबाद, मंदुरी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। सरायमीर की तरफ से आने वाले वाहन फरिहां चौक से निजामाबाद, मंदुरी होते हुए गंतव्य को जाएंगे। निजामाबाद से आने वाले भारी वाहन तहबरपुर से मंदुरी होते हुए गंतव्य को रवाना होंगे। नरौली तिराहा व हरवंशपुर से रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज से वाराणसी जौनपुर के लिए जाने वाले वाहन बेलईसा चौराहा से हुसैनगंज छतवारा होते हुए अपने गंतव्य को रवाना होंगे। इधर सोमवार को थानाध्यक्ष रानी की सराय नंद कुमार तिवारी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस  दौरान कुछ स्थानों पर जर्जर तारों के चलते दुर्घटना की आशंका को देखते हुए उन्होंने अधिशासी अ‌भियंता उपखंड रानी की सराय को पत्र लिख तारों को बदलने की बात कही है। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन रानी की सराय के पास प्रभात तरुण संघ स्पोटिंग क्लब एवं अन्य स्थानों पर विद्युत तार जर्जर व खुले हुए है। जिससे किसी भी समय कोई भी घटना घटित हो सकती है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं