सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 32 की मौत, कई घायल

उन्नाव के चंद्रिका देवी देवी मंदिर गए थे सभी 

कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब  श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। इससे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए है। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है।

साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव निवासी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली से उन्नाव में चंद्रिका देवी देवी मंदिर गए थे। ट्राली में करीब 50 लोग सवार थे। वापस लौटते समय साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे खंती में ट्राली पलट गई। हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है, जानकारी पाकर कानपुर से भी कई अधिकारी मौके पर पहुंचे है। हालांकि राहत बचाव कार्य जारी है। एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे है। अपनों की मौत से स्वजन का रो-राेकर बुरा हाल हो गया है। 

बताया जा रहा है कि कोरथा में बच्चे का मुंडन करने माता-पिता रिश्तेदारों संग गए थे। पिता ही ट्रैक्टर चला रहा था। बच्चे, माता और पिता तीनों की मौत से स्वजन में दुखों का पहाड़ टूट गया है। सड़क हादसे में कई लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने क अधिकारियों को निर्देश दिए है। हादसे की जानकारी पाते ही पुलिस के अधिकारी हैलट अस्पताल पहुंच गए। लेकिन अभी तक एक सीएचसी से एक भी शव एलएलआर हैलट अस्पताल नहीं पहुंचा है।


 मरने वालों की सूचना

1 - मिथलेश 50 वर्ष , पति रामसजीवन ।

2 - केशकली पति देशराज ।

3 - किरन पिता शिवनारायण।

4 - पारुल पिता रामाधर ।।

5 - अंजली रामसजीवन

6 - रामजानकी &/.छिद्दू

7 - लीलावती पति रामदुलारे

8 - गुड़िया पति संजय

9 - तारा देवी पति टिल्लू

10 - अनिता देवी पति बीरेंद्र सिंह

11 - सान्वी पिता कल्लू

12- शिवम पिता कल्लू

13 - नेहा पिता सुंदरलाल

14 - मनिसा पिता रामदुलारे

15- ऊसा पति ब्रजलाल

16- गीता सिंह पति शंकर सिंह

17 - रोहित पिता रालदुलारे

18- रवी पिता शिवराम

19 - जयदेवी पति शिवराम

20 - मायावती पति रामबाबू

22 सुनीता पिता प्रहलाद

23 - सिवानी पिता स्व रामखिलावन

24 - फूलमती पति स्व सियाराम

25 - रानी पति रामशंकर


सर्वाधिक पढ़ीं गईं