सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

वेदांता में निःशुल्क चिकित्सा शिविर और मिर्गी जागरूकता कार्यक्रम 29 को

आजमगढ़। माँ शारदा ब्रह्मदेव सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 29 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से वेदांता इंटरनेशनल स्कूल बगहीडाँड़, बनकट के परिसर में मिर्गी जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। यह जानकारी प्रबंधक शिव गोविंद सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर दोपहर 12 बजे तक चलेगा। शिविर में (न्यूरोलॉजी) विशेषज्ञ चिकित्सक विभागाध्यक्ष, न्यूरोलॉजी विभाग, सर सुन्दरलाल चिकित्सालय बीएचयू, वाराणसी के डॉ. वी. एन. मिश्रा के अलावा डॉ. डीडी सिंह शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. जीएन बरनवाल चर्म रोग विशेषज्ञ के साथ सहयोगी चिकित्सक में डॉ. डीपी सिंह, डॉ. एमके राय, डॉ. सौरभ यादव, डॉ. प्रभात द्विवेदी, डॉ. रूद्रमणि दीपक, डॉ. अजीम अहमद, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. विक्रम सिंह बागरी, डॉ. विवेक सिंह पटेल  आदि मौजूद रहेंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अ‌धिक संख्या में शिविर में पहुंच इसका लाभ उठाने का आह्वान किया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं