सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

देवर ने राड से हमला कर भाभी को उतारा मौत के घाट, फरार

ससुर की तहरीर पर देवर की तलाश में जुटी पुलिस

आजमगढ़। भाभी से नाराज देवर ने शनिवार की सुबह राड से हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। ससुर की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है। आरोपी युवक नशे की लत का शिकार है। छह माह पूर्व नशे की हालत में उसने विवाद किया था। उस समय भाभी की शिकायत पर से जेल भेज दिया गया है। उस घटना के बाद से ही आरोपी अपनी भाभी से खार खाए था।

 गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के मिठाबेल गांव निवासी संतोष दुबे दिव्यांग हैं। वह अपनी 25 वर्षीय पत्नी अनीता व दो बच्चों के साथ वह घर पर रहता है। उनका छोटा भाई गिरीश चंद्र दुबे नशे का आदी है और अक्सर विवाद करता है। छह माह उसने नशे की हालत में मारपीट की तो अनीता ने थाने में शिकायत कर दी। इसके बाद झंगहा थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरीश को जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद से ही वह अनीता से खार खाए था। शनिवार की भोर में 4.45 बजे अनीता अपने कमरे में सोई थी। तभी देवर गिरीश आया और शराब के नशे में दरवाजा खुलवाने लगा। दरवाजा खोलते ही गिरीश ने राड से अनीता के सिर और चेहरे पर प्रहार कर दिया और फरार हो गया। महिला की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो वह लहूलुहान जमीन पर पड़ी थी। परिवार के लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला का बड़ा बेटा बागीश दिल्ली में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता है। छोटा बेटा अनुज जुबली इंटर कालेज में 11 का छात्र है। मृतका के ससुर की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि ससुर कृष्ण मोहन दूबे ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं