सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव: आजमगढ़ में 23 मतदाताओं ने डाला वोट

आजमगढ़। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के तहत सोमवार को मतदान कराया गया। जिले के 23 कांग्रेसी नेताओं ने भी मतदान किया। मतदान को लेकर गहमागहमी दिखी। लखनऊ मुख्यालय पर मतदान की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान कांग्रेसियों से बात की गई तो उन्होंने दोनों ही नेता को पार्टी की रीढ़ बताया। लेकिन गांधी परिवार का करीबी होने के कारण खड़गे के प्रति रूझाान अधिक दिखा। माहौल को देख कर साफ है कि कहीं न कहीं खड़ेगे चुनाव में शशि थरूर पर भारी पड़ सकते हैं। हालांकि जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा यह तो 19 अक्टूबर को ही पता चला पाएगा लेकिन कांग्रेसियों का उत्साह काफी कुछ बयां कर रहा है। 

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को वोट डालना है। संगठन में ब्लाक स्तर पर एक और मुख्यालय से एक प्रदेश पीसीसी सदस्य हैं। इस तरह आजमगढ़ में 22 ब्लाक और एक शहर मिलाकर 23 सदस्य मतदान के लिए अधिकृत थे। निर्धारित समय में सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लगातार पांचवी बार पीसीसी रहे सदस्य मुन्नू यादव का कहना है कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है। लोकतांत्रिक तरीके से आज अध्यक्ष पद के लिए मतदान संपन्न हुआ है। हम पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं था कि किसे वोट देना था। दोनों ही प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में हम सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिसे अधिक समर्थन प्राप्त हुआ होगा वह अध्यक्ष चुना जाएगा। परिणाम 19 अक्टूबर को आ जाएगा। इसके बाद खुद बखुद स्थिति साफ हो जाएगी कि सदस्य किए अध्यक्ष के रुप में देखना चाहते हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं