सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

कूपन काट कर लोगों को ठगने वाले 15 अभियुक्त गिरफ्तार

रानी की सराय। थाना क्षेत्र में कूपन काट कर इनाम निकलने की बात कह कर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश किया। 15 ठगों को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने काफी संख्या में सामान बरामद किए। थाना के रूदरी मोड़ पर चार पहिया सवार लोग कुछ गैस चूल्हा, साउंड सिस्टम, प्रेस आदि 100 रुपये के कूपन पर उक्त सामानों को ऊंचे दामों पर लोगों को देकर ठग रहे थे। किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची वाहनों व उसमें लदे सामानों को कब्जे में ले लिया। साथ ही 15 लोगों को पकड़ कर थाने ले आयी। इनके द्वारा किसी कंपनी की बात कहीं जा रही थी लेकिन वह कंपनी कहीं भी रजिस्टर्ड नहीं मिली और फर्जी तरीके से लोगों को ठगने की बात सामने आयी।

जिस पर पुलिस ने पकड़े गए सुनील नायक, चरन सिंह नायक, कोमल सिंह नायक, रामअवतार, विकास सिंह, अनिल कुमार, मनीष कुमार, उमेश बाबू, राजेश कुमार नायक, विकास, धनपाल सिंह, विश्वनाथ सिंह बंजारा, मीर सिंह, मुकेश बाबू, विपिन सिंह को गिरफ्तार कर दिया। पकड़े गए सभी ठग औरैया, इटावा, कानपुर आदि जनपदों के निवासी है। इनके पास से पुलिस ने छह चार पहिया वाहन, 97 गैस चूल्हे, 40 होम थियेटर बड़ा, 54 होम थियेटर छोटा, 25 इंडक्शन चूल्हे, 120 टॉवर फैन, 284 विभिन्न कंपनियों के स्क्रैच कूपन कार्ड, 53700 रुपये नकद आदि बरामद किए। सभी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं