सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Video: निजामाबाद में 15वीं मैराथन दौड़ प्रतियोगिता............

वाराणसी के धावकों का दबदबा, चंदन पहले व मनीष दूसरे स्थान पर रहे

आजमगढ़ के धावक विक्की तीसरे स्थान पर रहे, किए गए पुरस्कृत 

आजमगढ़। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली पर्व के अवसर पर निजामाबाद कस्बा में रविवार को सजल दिव्य फाउंडेशन ट्रेस्ट भारत एवं अद्भुत ब्रह्म योग सेवा समिति की ओर से 15वीं मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ में जिले के अलावा वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, गोरखपुर, अंबेडकर नगर सहित लगभग आधा दर्जन जिलों के धावकों ने भाग लिया। मैराथन में वाराणसी के धावकों का दबदबा रहा। वाराणसी के धावकों पहले और दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया, जबकि आजमगढ़ को तीसरा स्थान मिला।

15वीं मैराथन दौड़ की शुरूआत निजामाबाद प्रजापति कॉप्लेक्स के सामने फराहाबाद मोड़ से हुई। मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करने के लिए भोर से ही हजारों की संख्या में धावकों के आने का क्रम शुरू हो गया था। अपने तय समय पर मैराथन दौड़ की शुरूआत हुई। समिति के सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। फराहाबाद मोड़ से  मैराथन दौड़ का शुभारंभ तिरंगा झंडा दिखाकर समिति के फाउंडर योगी राजेश्वर के साथ समिति के सदस्यों ने किया। दौड़ फराहाबाद मोड़ से शुरू हुुआ जो सेंटरवा मोड, असनी ग्रामसभा होते हुए कठआ का पुल से शीतला मंदिर मार्ग होते हुए राहुल पूर्व माध्यमिक होते हुए प्रारंभ स्थल पर जाकर संपन्न हुई। 

मैराथन दौड़ में वाराणसी के चंदन राजभर, दूसरा स्थान वाराणसी के ही मनीष कुमार यादव ने प्राप्त किया। जबकि आजमगढ़ के विक्की राजभर तीसरे स्थान पर रहे। अंबेडकर नगर के कुलदीप यादव चौथे, जौनपुर के मंगला प्रसाद निषाद पांचवें स्थान पर रहे। योगी राजेश्वर ने कहा कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है, खेल से मनुष्य के जीवन का सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन विपिन यादव और पवन कुमार यादव ने किया। इस मौके पर बिंदेश्वरी प्रसाद बरनवाल, डा. सुदर्शन मिश्रा, डा. शैलेंद्र नाथ यादव, विश्वास यादव, मदन लाल यादव, चंद्रिका पहलवान, अमरजीत पहलवान, रामकुमार यादव पहलवान, अजय मोदनवाल, आशीष कसौधन, अमरजीत मौर्य, राजाराम प्रजापति, प्रमोद जायसवाल, संजय यादव, संजय सोनी आदि उपस्थित थे। 


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं